मेरठ जिले से पुलिस का समाज को संदेश देता एक फोटो सामने आया है। मामला कंकरखेड़ा थाने का है। जहां थाना प्रभारी एक बच्चे को उसके जन्मदिन पर केक कटवा रहे है। थाने में किसी बच्चे का केक काटकर जन्मदिन सेलीब्रेट करना बहुत कम ही देखनें को मिलता है।असल में मामला कंकरखेड़ा थाने का है। जहां क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी को गहरा सदमा लगा और वह मानसिक रूप से बीमार हो गई। जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए भेजा गया। अब परिवार में केवल एक 14 साल का बेटा अनमोल बचा। बच्चे का रविवार 07 फरवरी को जन्मदिन था। परंतु घर में कोई नहीं है। जिससे वह मायूस था।

मेरठ जिले के कंकरखेड़ा पुलिस को इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने बच्चे के जन्मदिन को मनाने का निर्णय लिया। जन्मदिन सेलीब्रेट करने के लिए थाने में ही व्यवस्था की गई। थाना प्रभारी तपेश्वर सागर ने खुद बच्चे का केक कटवाया। जिसे देखकर बच्चा भी खुश था। इस दौरान सभी ने अनमोल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जानकारी के मुताबिक अचानक घर में हुई घटना से अनमोल भी परेशान है। उसने पुलिस को बताया कि जन्मदिन पर केक काटकर उसे खुशी महसूस हो रही है। स्कूल बंद होने के चलते वह मोबाइल से पढ़ाई कर रहा है। वह आगे पढ़ाई जारी रखना चाहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here