Home AROND US इतिहास में दर्ज 15 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

इतिहास में दर्ज 15 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
इतिहास में दर्ज 15 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं
Disha Bhoomi

1564 – महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म।
1677 – इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से गठबंधन किया।
1763 – प्रसिया और आस्ट्रेलिया के बीच शांति संधि हुई।
1764 – अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।
1798 – फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
1806 – फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
1890 – अमेरिकी युद्धपोत मेने हवाना बंदरगाह पर विस्फोट से उड़ा दिया गया।
1906 – ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन।
1909 – एकापुल्को मैक्सिको में फ़्लोरेंस सिनेमागृह में आग से 250 लोगों की मृत्यु।
1926 – अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ व जापानी बलों द्वारा एक हमले के बाद, ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी हो गये।
1944 – ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की।
1961 – बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत।
1962 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1965 – मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
1967 – भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
1976 – मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।
1970 – इस्रायली पाइप लाइन का उद्घाटन हुआ।
1982 – श्रीलंका द्वारा राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण।
1988 – आस्ट्रिया के प्रधानमंत्री कुर्त बाल्दीहीम ने नाजी अतीत का आरोप ठुकराते हुए इस्तीफ़ा देने से इन्कार कर दिया।
1989 – सोवियत संघ की आख़िरी सैनिक टुकड़ी अफ़ग़ानिस्तान से वापस।
1991 – ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।
1995 – ताइवान के रात्रि क्लब में आग लगने से 67 लोग मारे गए।
1999 – परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
2000 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।

15 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
1952 – हरदीप सिंह पुरी – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं।
1924 – के.जी. सुब्रह्मण्यम – भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे।
1872 – विलियम मैल्कम हेली -उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1921 – राधाकृष्ण चौधरी, भारतीय इतिहासकार व लेखक (मृत्यु- 1985)।
1939 – सी. राधाकृष्णन – भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा मलयालम भाषा के लेखक हैं।
1947 – रणधीर कपूर – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं।
1946 – हरीश भिमानी – एक लेखक, प्रस्तोता, आवाज़ के कलाकार व समाचार वाचक हैं।
1984 – मीरा जेसमिन – भारतीय अभिनेत्री
1949 – राधावल्लभ त्रिपाठी – संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं।
1922 – नरेश मेहता- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि।
1921 – राधा कृष्ण चौधरी – बिहार के प्रसिद्ध लेखकों में से एक थे।

15 फ़रवरी को हुए निधन
2015 – मृणालिनी मुखर्जी – भारतीय मूर्तिकार थीं।
1989 – सीता देवी (महारानी) – बड़ौदा की महारानी थीं।
1983 – उज्जवल सिंह – पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।
1869 – मिर्ज़ा ग़ालिब – भारतीय शायर (जन्म- 1797)
1948 – सुभद्रा कुमारी चौहान, प्रसिद्ध कवयित्री।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here