Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

10 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-

1495 – इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।
1616 – ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
1763 – पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया। पेरिस की संधि से फ्रांसीसी – भारतीय युद्ध की समाप्ति।
1811 – रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।
1817 – ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।
1818 – अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।
1828 – दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।
1846 – अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।
1848 – फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।
1879 – अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
1890 – रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।
1904 – जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।
1912 – ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।
1916 – ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।
1918 – सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
1921 – काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया। ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।
1929 – जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
1931 – दिल्ली भारत की राजधानी बनी।
1933 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
1939 – जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
1947 – नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।
1943 – द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।
1959 – अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल।
1961 – कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।
1966 – यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।
1969 – पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।
1972 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 – इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।
1979 – ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here