Home AROND US इतिहास में दर्ज 20 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

इतिहास में दर्ज 20 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
इतिहास में दर्ज 20 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं
Disha Bhoomi

20 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

ईसवी सदी ५२६ में आज ही के दिन सीरिया और आँटोचिया में हुए भीषण विनाशकारी भूकंप में लगभग तीन लाख लोगों की मृत्यु हुई थी।
भारत के समुद्र मार्ग की खोज के बाद पुर्तगाली एक्सप्लोरर, वास्को द गामा, कालीकट (अब कोझिकोड) तक 1498 में पहुंच गया।
साल १५४० में फोटोग्राफर अब्राहम ऑरटेलियस ने आज के दिन ही ‘थॉट्रम ऑर्बिस टेरारम’ नामक विश्व का पहला आधुनिक एटलास प्रदर्शित किया था।
सैन फ्रैंसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को 1873 में इसी दिन दुनिया की पहली जीन्स बनाने का पेटंट दिया गया।
विश्वप्रसिध्द वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने साल १८९१ को २० मई के दिन ‘कीनेटोस्कोप’ का पहला प्रोटोटाइप पेश किया था।
साल १९०२ में आज के दिन ही क्यूबा देश अमेरिका से स्वतंत्र हुआ था जिसका नाम ‘रिपब्लिक ऑफ़ क्यूबा’ रखा गया था।
साल १९४८ को चीन गणराज्य के पहले राष्ट्रपति के रूप में ‘चिआंग काई शेक’ को आज ही के दिन नियुक्त किया गया था।
साल १९५६ को आज के दिन ही संयुक्त राज्य अमेरिका ने ऑपरेशन रेडविंग में पहली बार हाइड्रोजन बम को प्रशांत महासागर के बिकीनी एटोल नामक जगह पर गिरा दिया था।
रॉबर्ट वुड्रो विल्सन और अर्नो पेंजियास द्वारा साल १९६४ को आज ही के दिन ब्रम्हांडीय माइक्रोवेव पृष्ठभूमि विकिरण की खोज की गई थी।
ब्रिटेन की पुलिस को 1965 में हथियारबंद अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों के खिलाफ आंसू गैस की बंदूकें और गोले इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी।
मिस्र में 1965 को पाकिस्‍तानी बोइंग विमान “720 – B” के क्रैश हो जाने से लगभग 100 लोगों की जान गई।
साल १९६९ में वियतनाम देश में आज के दिन हैमबर्गर हिल नामक लड़ाई की समाप्ति हुयी थी।
दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रीटोरिया में 1983 को हुए कार बम धमाके में कम से कम 16 लोग मारे गए थे जबकि 130 से ज़्यादा ज़ख्मी हो गए थे।
रूस द्वारा 1995 में मानव रहित अंतरिक्ष ‘स्पेक्त्र’ का सफल प्रक्षेपण।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री तथा अर्थतज्ञ मनमोहन सिंह जी को देश में अर्थ्यव्यवस्था में किये गए व्यापक सुधार के लिए साल १९९६ को आज ही के दिन यानि २० मई को ‘ऑनेस्ट मैन ऑफ़ द ईयर’ पुरस्कार के लिए चुने जाने संबंधित की घोषणा हुई थी।
कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को 1999 में मृत्युदंड की सज़ा दी।
साल २००० में आज के दिन ही पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एम.सी बालयोगी जी की संसद के राष्ट्रकुल संघठन के एशियाई अध्यक्षपद पर सर्वदलों के द्वारा समर्थन द्वारा नियुक्ति की गई थी।
फिजी में बंदूक़धारियों के नेता जार्ज स्पेट ने 2000 में देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
अफगानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए 2001 में ड्रेस कोड बनाया।
पाकिस्तान ने 2003 में उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।
चीन ने 2006 में कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं।
भारतीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2011 में मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की।
झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने 2011 को दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।
इटली में 2012 को आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई।

20 मई को जन्मे व्यक्ति

भारतीय आध्यात्मिक गुरु चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती का जन्म 1894 में हुआ।
प्रसिद्ध हिन्दी कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म 1900 में हुआ।
पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का जन्म 1910 में हुआ।
भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक पीरू सिंह का जन्म 1918 में हुआ।
सिंगापुर के दूसरे प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग का जन्म 1941 में हुआ।
भारतीय अभिनेता और गायकएनटी राम राव जूनियर का जन्म 1983 में हुआ।

20 मई को हुए निधन

इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का निधन 1766 में हुआ।
भारत में ‘क्रान्तिकारी विचारों के जनक’ विपिन चन्द्र पाल का निधन 1932 में हुआ।
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी.प्रकाशम का निधन 1957 में हुआ
ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि गयाप्रसाद शुक्ल सनेही का निधन 1972 में हुआ।
एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन 2012 में हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक राजकुमार शुक्ल का निधन 1929 में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here