1. मेष राशिफल-
आज राशि स्वामी मंगल व बुध का अष्टम गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। मूंग का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
राशि स्वामी शुक्र का धनु व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ हैं। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-
व्यवसाय में संघर्ष है। जॉब में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
गृह निर्माण कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। शुक्र व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-
शनि के मकर के इस राशि पर प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज व्रत रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
बुध मंगल के इस राशि से तृतीत व शनि के पंचम प्रभाव से छात्र सफल रहेंगे। शुक्र यात्रा देगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
शुक्र तृतीय व द्वितीय सूर्य व मंगल मैनेजमेंट छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आसमानी व लाल रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल-
आज सूर्य, मंगल इसी में है।पारिवारिक निर्णय में असमंजस सम्भावित है। उदर विकार संभावित है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल-
आज शुक्र इसी राशि में व गुरु तृतीय अनुकूल हैं। चन्द्रमा भाग्यवृद्धि कारक है। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। बैंगनी व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

10. मकर राशिफल-
पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। वृश्चिक राशि का बुध बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-
आज का दिन गुरु मंगलमय करेंगे। चन्द्रमा व गुरु का गोचर संतान को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-
जॉब में थोड़ा संघर्ष है। शनि का एकादश व गुरु का द्वादश गोचर राजनीति में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here