1. मेष राशिफल-
आज चन्द्रमा व राशि स्वामी मंगल गोचर व्यवसाय में विकास के लिए अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज किसी संत के प्रभाव से अपने धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। आसमानी रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल-
चन्द्रमा का सिंह व राशि स्वामी बुध का कन्या गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन की योजना बना सकते हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा का सिंह राशि में गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व पीला रंग शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-
जॉब में सूर्य के तीसरे व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पीला व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
बुध अभी इस राशि में है। शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का मकर गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-
बुध इस राशि से द्वादश है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफेद व लाल रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-
संतान की शिक्षा में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल-
आज चन्द्रमा का भाग्यभाव में तथा गुरु का मकर गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। रियल स्टेट से लाभान्वित होंगे।

10. मकर राशिफल-
बुध के नवम व गुरु शनि के इसी राशि में होने से शुभ परिणाम देंगे। बुध व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-
शनि का द्वादश व चन्द्रमा का सप्तम होना शुभ फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-
बुध का सप्तम गोचर बैंकिंग जॉब में लाभ दे सकता है।गुरु बहुत ही शुभ है। गुरु व शुक्र व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here