Home AROND US कैसा रहेगा आज का दिन, सभी राशियों का हाल, पढ़े 21 मई का राशिफल

कैसा रहेगा आज का दिन, सभी राशियों का हाल, पढ़े 21 मई का राशिफल

0

मेष राशिफल : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने गृहस्थ जीवन में सुख व शांति का अनुभव करेंगे। आज आपको आपके बिजनेस में भी भरपूर लाभ होगा, इससे आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो उससे आपको लाभ की प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों व दोस्तों के साथ उत्तम स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी आपके द्वारा शुरू किए गए नए कार्य को करने से आज आपको सफलता तो मिलेगी, लेकिन आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

वृष राशिफल : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी लव लाइफ में एक नयापन आएगा और कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन आपकी सभी समस्याएं समय के साथ समाप्त हो जाएंगी, इसलिए परेशान ना हो। भाइयों के सहयोग से उन्नति होगी और आप अपने पारिवारिक दायित्व को पूर्ति करेंगे, एक साथ कई सारे काम हाथ में आने से आज आपको मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन आपको इससे बचना होगा। आज अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशिफल : आज का दिन आपके सामाजिक क्षेत्र की ख्याति के लिए रहेगा, उसमें चारों ओर आप का विस्तार करने का और आपके ज्ञान तथा अनुभव से आजाद को सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। व्यस्तता के कारण आज आपके प्रेम जीवन में कुछ दूरियां आ सकती हैं, लेकिन बातचीत के माध्यम से अपनी समस्याएं हल करने में सफल रहेंगे। आज बहुत लंबे समय बाद आप अपने व्यक्तिगत जीवन पर सोच विचार करेंगे। आज आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी जरूरी कागजात और आभूषणों का ध्यान रखना होगा क्योंकि इनमें से किसी के चोरी होने का भय बना हुआ है।

कर्क राशिफल : आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा, जिससे आपके सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे और आप खुश नजर आएंगे। नौकरी व व्यवसाय स्थल पर आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। यदि आज आप कोई भी कार्य करना पड़े, तो सोच विचार कर करें, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक संपत्ति मिलने की आज प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। आज आपको परिवार के सदस्यों के साथ साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। यदि आज किसी भी यात्रा पर जाना पड़े, तो सोच विचार कर जाए। जीवन साथी के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। सायंकाल का समय आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत व्यतीत करेंगे।

सिंह राशिफल : आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता भरा रहेगा। आज आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है। आज आपको भावनाओं में बहकर अपने मन की बात किसी को भी नहीं बतानी है अन्यथा आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसका असर आपके व्यापार की प्रगति पर भी पड़ेगा। रोजगार के क्षेत्र में आप के पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से भी आज धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। व्यापार के लिए कुछ पास व दूर की यात्रा भी करनी पड सकती हैं, इसमें आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशिफल : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में मनचाही सफलता प्राप्त होगी और उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आज किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि इससे आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। व्यापार में आज आप कुछ नया एक्सपेरिमेंट करके देखेंगे, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आप का समर्थन करेंगे और सभी परेशानियों से मिलकर निजात पाएंगे।

तुला राशिफल : आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। मित्रों की मदद से आज आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, लेकिन आज आपकी धन की आमदनी और खर्च दोनों बराबर होंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके यश की बढ़ोतरी होगी, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ जरूरी कदम उठाने आवश्यक है। यदि आज कोई रोग परेशान करें, तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपको माता पिता से स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। पुराने निवेशकों से आज आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशिफल : आज आप कुछ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपका ध्यान आज काम की बातों को छोड़कर मौज मस्ती में लगेगा, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपके इस मौज-मस्ती के चक्कर में आपका नुकसान ना करें, इसलिए अपने व्यापार की ओर भी आपको ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को भविष्य के अनुरूप आवश्यक कौशल का चुनाव करना पड़ेगा। स्वभाव आज भी आपका परोपकार के कार्य करने मे ही रहेगा। पहले के किए गए शुभ कार्य से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। दोपहर के समय आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी।

धनु राशिफल : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने गृहस्थ जीवन को संवारने के लिए कुछ मेहनत करनी पड़ सकती है क्योंकि आपका जीवन साथी भी आपसे कुछ नाराज है, आज उसे मनाने की भरपूर कोशिश करनी होगी। आज आपका कुछ समय घरेलू तनाव को खत्म करने में भी व्यतीत होगा। समाज में वरिष्ठ व्यक्तियों का अप्रत्याशित सहयोग मिलने से मन उत्साहित रहेगा। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशिफल : आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आप इस समय आप ख्याति और यश बटोर सकते हैं, लेकिन आपको इसके लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और प्रेम जीवन में उपहार की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक आज कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। व्यवसाय में आज आपको आय के नए स्त्रोत मिलेंगे, जिससे आपकी लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को उत्तम रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशिफल : आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज आपके स्वभाव में चंचलता रहेगी और आप सभी से प्यार से पेश आएंगे, जिसका आपको भरपूर फायदा भी मिलेगा, इससे आपके नौकरी में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो आज वह आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपका ध्यान अनगर्ल बातों पर अधिक रहेगा। दूसरों को सताने में आज आपको आनंद आएगा, लेकिन किसी भी नाराजगी के बाद ही स्थिति से आप अनजान रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

मीन राशिफल : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आज जबरदस्ती खाना पूर्ति के लिए ही कार्य करेंगे, लेकिन आपको अपने इस रवैया को छोड़ना होगा, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें, नहीं तो भविष्य में कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं। दोपहर के समय धन की आमदनी अधिक होने से अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में यदि आज आप गंभीर होकर कार्य करेंगे, तो उन्नति की उच्च सीमा तक भी जा सकते हैं। यदि आज आप कोई नया व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here