Home AROND US कैसा रहेगा आज का दिन, सभी राशियों का हाल, पढ़े 24 मार्च का राशिफल

कैसा रहेगा आज का दिन, सभी राशियों का हाल, पढ़े 24 मार्च का राशिफल

0
कैसा रहेगा आज का दिन, सभी राशियों का हाल, पढ़े 24 मार्च का राशिफल
Disha Bhoomi

मेष : आज किसी उलझन में रहेंगे। बिजली रहने के बावजूद परिवार के लोगों को समय दें। अनजानों पर ज्यादा भरोसा न करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन का विचार कर सकते हैं। छात्र वर्ग के लिये समय बहुत ही अच्छा है। आपके मान-सम्मान में कमी रहेगी।

वृषभ : कारोबार में आपको काफी लाभ होगा। ज्यादा काम का दबाव न लें, सेहत बिगड़ सकती है। तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें। लवर्स के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के साथ धोखाधड़ी हो सकती है। कुसंगति से दूर रहें।

मिथुन : आज आपका दिन काफी कमजोर रहेगा। जॉब सम्बन्धित इंटरव्यू में आपसे अटपटे सवाल पूछे जा सकते हैं। साझेदारी वाले कारोबार में पारदर्शिता अवश्य रखें। सन्तान की तरक्की से आप उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहने वाला है।

कर्क : घर का वातावरण सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। किसी रिश्तेदार से मुलाक़ात होगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। बच्चों के कार्यों पर नजर बनाये रखें। आपकी मनोस्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है। किसी से सलाह न लें। तनाव से दूर रहें।

सिंह : आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। मीडिया से जुड़े लोग कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर आपका मनोबल बढ़ायेगा। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। मन अशान्त रहेगा।

कन्या : आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनोवांछित परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। साहित्य और संगीत में आप रुचि लेंगे। लम्बी यात्रा पर जाने का विचार बनायेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।

तुला : आज आप अपनी जिम्मेदारी समय पर पूरा कर पाएंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ प्राप्त होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी। सन्तान के व्यवहार से बहुत खुश होंगे। अपने कौशल से सभी को प्रभावित करेंगे।

वृश्चिक : मित्रों से मुलाकात होगी। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। व्यापार में आप काफी व्यस्त रहेंगे। बिना कहे लोगों की सहायता करेंगे जिससे आपका यश बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। अपने कार्यों को पूरा करने में आलस्य न करें।

धनु : किसी से अनबन हो सकती है। घर में अचानक अतिथियों के आगमन से परेशान हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। उधार देने से बचें। किसी कार्य में नुकसान हो सकता है।

मकर : आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। दफ्तर में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। रिश्तेदारों के साथ तालमेल बैठाने में आसानी होगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

कुंभ : छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के लोगों के साथ खरीददारी करने जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आमदनी बढ़ने की सम्भावना है। कारोबार में आ रही अड़चनें पूरी तरह से दूर होंगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा।

मीन : आज आपको उधार लेना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर तनाव रहेगा। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें। अति आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर से जुड़े कार्य पूरे कर पाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here