Home AROND US कैसा रहेगा आज का दिन, सभी राशियों का हाल, पढ़े 6 जनवरी का राशिफल

कैसा रहेगा आज का दिन, सभी राशियों का हाल, पढ़े 6 जनवरी का राशिफल

0

मेष राशिफल
आज का दिन विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अध्ययन करना होगा, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने में रुचि ले सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा और उनको बाहर के खाने पीने से परहेज रखने को कहना होगा, क्योंकि उनको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बहसबाजी में पड़ सकते हैं, जिसमें बाद में आपको मानसिक तनाव ही होगा, इसलिए आज आपको किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा।

वृष राशिफल
आज का दिन आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनकर उनको सुलझाने में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आज आप अपनी और भी ध्यान नहीं देंगे। यदि आज आप संतान के भविष्य से संबंधित किसी फैसले को लेंगे, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। आज पिताजी यदि आपको कोई सलाह मशवरा दे, तो उसे मान लेना बेहतर होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम लेकर आएगा, जो लोग शादी के बंधन में बंधे हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है व परिवार के सदस्य भी उनके लिए आज किसी सरप्राइस का प्लान बना सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि ऐसा किया, तो उन्हे अपने अधिकारियों के सामने से डांट खानी पड़ सकती है। सायंकाल के समय छोटे व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है

कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यापार में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा व उनकी किसी भी सलाह को सिर्फ सुनना होगा, मानना नहीं। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए भविष्य में कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपके मन में कुछ अनजाना सा भय बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा, जो लोग किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं, उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा।

सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपके व्यापार में कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों के लिए भी आजका दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि आज उनको शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से किसी भी झगड़े में पडने से बचना होगा, नहीं तो वह उनको किसी परेशानी में टाल सकते हैं। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपने किसी को पहले उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है

कन्या राशिफल
यदि आज आपका कोई संपत्ति संबंधित मुद्दा चल रहा है, तो आप उसका हल खोजने में सफल रहेंगे, क्योंकि आज आपको अपने किसी परिजन की मदद से इस समस्या से बाहर निकलने का रास्ता मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन में आज आप परिवार के सदस्यों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

तुला राशिफल
आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपकी ऊर्जा को देखकर आपके सहकर्मी भी हैरान रहेंगे, जिसके कारण वह आज आपसे किसी भी मामले में पंगा नहीं लेंगे। संतान को आज आप सामाजिक कार्य करते देख प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आपको संतान के विवाह की चिंता सकती है। आज आपको व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप कहीं पर अपने धन का निवेश करें, तो दिल खोलकर करें, क्योंकि उससे आने वाले समय में आपको फायदा होगा। आज आपकी वाणी आपके चारो और मिठास घोलने में कामयाब रहेगी, जिसके कारण आज प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा। यदि आपके पर कोई पुराना कर्जा है, तो आज आप उससे भी मुक्ति पाने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान को आज आप यदि किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी करा रहे थे, तो आज आप उसमें भी सफल रहेंगे।

धनु राशिफल
आज का दिन आपको बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने आपको मानसिक रूप से सशक्त पाएंगे व हर निर्णय को लेने में समर्थ रहेगे, इसलिए आज आपको किसी से भी सलाह मशवरा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपका आपका विरोधी हो। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं को बनाते भी नजर आएंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भी आज आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे

मकर राशिफल
विदेशों से व्यापार कर रहे जातकों को आज कुछ उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे उनके व्यवसाय में चार चांद लगेंगे, लेकिन आज आप आध्यात्मिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे, उनके लिए आज का दिन सुखद रहेगा, लेकिन आज आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चा आपको परेशानी में डाल सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, तभी वह किसी सही नौकरी पर पहुंच कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल
आज के दिन आपको अपने व्यवसाय में विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्त होता दिख रहा है। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग शेयरबाजार आदि में धन लगाते हैं वह आज मुनाफा कमा सकते हैं। व्यापार में भी आज आपको आय के विभिन्न स्त्रोतों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा सकेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। परिवार में यदि कोई विवाह योग के सदस्य है, तो उसके लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है

मीन राशिफल
आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिनको पूरा करने के लिए आज आप तत्पर रहेंगे, इसके लिए आप आज अपने कुछ जरूरी कार्य को भी पीछे छोड़ सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको वह भविष्य में परेशानी दे सकते हैं, जो लोग किसी संपत्ति के बारे मे सोच रहे हैं, तो उनको आज उसके अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, तभी किसी निर्णय पर पहुंचना होगा, इन लोगों ने अपनी संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को करने का सोचा है, तो उसमें आज सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here