Home AROND US कैसा रहेगा आज का दिन, सभी राशियों का हाल, पढ़े 17 फरवरी का राशिफल

कैसा रहेगा आज का दिन, सभी राशियों का हाल, पढ़े 17 फरवरी का राशिफल

0
कैसा रहेगा आज का दिन, सभी राशियों का हाल, पढ़े 17 फरवरी का राशिफल
Disha Bhoomi

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में परिश्रम थोड़ा अधिक रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं।

वृष राशि- नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति‍ हो सकती है। शासन से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। परिवार में धार्म‍िक कार्यों के योग बन रहे हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। संचित धन में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
कर्क राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी के बावजूद नए स्रोत बनने का मार्ग प्रशस्‍त होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। शुभ समाचार म‍िलेगा।

सिंह राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। मानसिक उलझनें रहेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला राशि- कला या संगीत के कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। माता का साथ मिलेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मानसिक तनाव बना रह सकता है। व‍िपरीत पर‍िस्‍थ‍ित‍ियों में जल्‍दबाजी में न‍िर्णय लेने से बचें।

धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। मेहनत अधिक रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। लाभ के अवसरों में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आलस्य की अधिकता भी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर भी खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी भी आयेगी। मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। व्‍यापार के व‍िस्‍तार को लेकर च‍िंति‍त रहेंगे।

मीन राशि- स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मसंयत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मन अशान्त रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here