Home AROND US कैसा रहेगा आज का दिन, सभी राशियों का हाल, पढ़े 15 दिसंबर का राशिफल

कैसा रहेगा आज का दिन, सभी राशियों का हाल, पढ़े 15 दिसंबर का राशिफल

0

1. मेष राशिफल-
सूर्य का अष्टम व गुरु का दशम गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। तिल व उड़द का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
राशि स्वामी शुक्र का मकर व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ हैं। धर्म सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें। बैंकिंग व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-
चन्द्रमा आज इसी राशि से एकादश है। जॉब में प्रोमोशन का समय है। जॉब में स्थान परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। राजनीति में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
पारिवारिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गुरु व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-
बुध व सूर्य के चतुर्थ प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। माता का आशीर्वाद लें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
राशि स्वामी बुध के तृतीय प्रभाव से जॉब में सफल रहेंगे। शुक्र व गुरु सफलता देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
सूर्य व बुध द्वितीय व गुरु पँचम हैं। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। आर्थिक लाभ के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल-
आज सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा खष्ठम है। व्यवसाय में बड़ा लाभ सम्भावित है। स्किन विकार हो सकता है। यात्रा से लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल-
आज शुक्र इस राशि से द्वादश व गुरु तृतीय अनुकूल हैं। चन्द्रमा पँचम मङ्गलमय है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

10. मकर राशिफल-
शुक्र व शनि अब एकसाथ इसी राशि में है। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। इस राशि का शनि बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णसहस्त्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-
बुध दशम व गुरु इस समय इसी राशि में है। चन्द्रमा का मेष गोचर संतान को लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-
चन्द्रमा द्वितीय व द्वादश गुरु जॉब में सफलता दे सकते है। शनि का एकादश व गुरु का कुम्भ गोचर पॉलिटिक्स में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। तिल का दान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here