मेष राशिफल : मेष राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज नए कार्य में मन लगेगा। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। परिवार के लोगों के लिए आप अपने व्यस्त शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा।

वृषभ राशिफल : वृषभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। आज आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय हैं।

मिथुन राशिफल : मिथुन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है। छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें।

कर्क राशिफल : कर्क राशि वालों से कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कपड़ा व्यवसायों को आज अच्छा लाभ होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं। ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें। घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमे आप शिरकत करेंगे। पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला है।

सिंह राशिफल : सिंह राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज किसी की बात को दिल पर न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छा अनुसार पूरा करेंगे।

कन्या राशिफल : कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि आज ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। घर के जरूरी कामों में हाथ बटाएंगे।

तुला राशिफल : तुला राशि वालों से कह रहे हैं कि आज काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। आपके पारिवारिक बिजनस में आज आपको अपने जीवनसाथी की बात माननी पड़ सकती है। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है। छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में कुछ बाधाओं से परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल : वृश्चिक राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशिफल : धनु राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है। पेंडिंग छोड़ दिया गया कोई प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकता है। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा।

मकर राशिफल : मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। व्यापार और रोजगार अच्छा चलेगा। नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा और अच्छे संपर्क बनेंगे। व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है। पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है।

कुंभ राशिफल : कुंभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आप अपने किए हुए कार्यों से आप फूले नहीं समाएंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी और प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी।

मीन राशिफल : मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज अपने आप पर भरोसा रखें। ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। संतान की तरफ ध्यान दें। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here