Home AROND US पूर्व अध्यक्ष अभिनव शर्मा को इंडियन यूथ कांग्रेस का जनपद बागपत का प्रभारी बनाया गया

पूर्व अध्यक्ष अभिनव शर्मा को इंडियन यूथ कांग्रेस का जनपद बागपत का प्रभारी बनाया गया

0
पूर्व अध्यक्ष अभिनव शर्मा को इंडियन यूथ कांग्रेस का जनपद बागपत का प्रभारी बनाया गया
Disha Bhoomi

Modinagar एनएसयूआई के साथ छात्र राजनीति की शुरूआत करने वाले यूथ कांग्रेस मोदीनगर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अभिनव शर्मा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें इंडियन यूथ कांग्रेस का जनपद बागपत का प्रभारी बनाया गया है। यह जानकारी देते हुए नवमनोनीत इंडियन यूथ कांग्रेस के जनपद बागपत के प्रभारी सतीश पार्क कॉलोनी निवासी अभिनव शर्मा ने बताया कि शनिवार को इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में सोमवीर सिंह ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, और जनपद बागपत का प्रभारी बनाया है। अभिनव शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस जिम्मेदारी का वे पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। अभिनव शर्मा को यह जिम्मेदारी मिलने पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में गौरव भारती, प्रदीप गौड़, विक्रांत नेहरा, पंडित अरुण तिवारी, निखिल, ललित, रोहित भाटी, श्याम शर्मा, राहुल शर्मा, हरिओम बैंसला अश्वनी, बृजेश आदि शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here