Disha Bhoomi
Disha Bhoomi
Modinagar प्रॉपट्री डीलर द्वारा कॉलोनी की बाउड्ऱी वॉल तोड़कर अवैध रास्ता बनाने के लिए विरोध में महिलाओं ने सोमवार को मोदीनगर तहसील पर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि अवैध कॉलोनी के लिए जबरदस्ती रास्ता बनाया जा रहा है। कॉलोनी के लोगों ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।
देव विहार कॉलोनी की महिलाएं एकत्र होकर सोमवार को मोदीनगर तहसील पहुंची और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि काफी समय पहले देव विहार कॉलोनी को एक प्रॉपट्री डीलर ने काटा था। इसके बाद जिन लोगों ने प्लॉट खरीदे तो उन्होने मकान भी बना लिए। इतना ही नहीं आरडब्लूए का पंजीकरण कराकर कॉलोनी के रख रखाव का जिम्मा उसे सौंपा दिया। कॉलोनीनाईजर का अब इस कॉलोनी से कोई संबंध नहीं है। महिलाओं का आरोप है कि प्रॉपट्री डीलर ने कॉलोनी के पास ही एक जमीन खरीदकर उस पर कॉलोनी काट रहा है। उस कॉलोनी का रास्ता देव विहार से बाउड्रीवॉल तोड़कर बना दिया। महिलाओं का आरोंप है कि हॉल में ही काट जा रही कॉलोनी की अनुमति जीडीए से भी नहीं ली गई है। महिलाओं का कहना है कि यदि जल्द उक्त रास्ता बंद करके बाउड्ऱीवाल नहीं बनवाई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर बीना देवी, नीलम, नेहा त्यागी, क्रंाति देवी, शिमलेश चैधरी, दयावती, प्रिया, प्रमिला सहित अनेक महिला मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here