Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Modinagar | लोक आस्था के छठ महापर्व पर सोमवार की सुबह लालिमा के साथ उदय हुए भगवान सूर्य के उपरान्त ही छठ घाट व मोदी यषदगार परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। विधि विधान से पूजा कर श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर से सुख समृद्धि और मनवांछित फल की कामना की।
इसके बाद छठ महापर्व पूर्ण हुआ और व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत भी खोला।
मोदी यादगार व गोविन्दपुरी स्थित छठ घाट पर पुलिस प्रशासन की ओर से छठ पूजा की व्यवस्था की गई थी। यहां पर हजारों लोगों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। सुबह दोनों स्थानों पर मेला भी लगा। सोसायटियों में लोगों ने पानी से भरें कुण्ड में खड़े होकर अर्घ्य दिया।
मांगकर खाया प्रसाद मान्यता है कि छठ व्रतियों से प्रसाद मांगकर खाया जाता है। मोदी यादगार व छठ घाट पर छठ व्रतियों से प्रासाद मांगकर खाया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने पंहुची विधायिका डॉ0 मंजू शिवाच, पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी व रानी लक्ष्मीबाई फाउंडेशन की अध्यक्षा कुसुम सोनी, रविन्द्र सिंह चौहान, संदीप सिंह चौहान, गौरव शर्मा, अंशुल गोयल, सोमेश शर्मा, गौरव पाण्डेय, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा व उनकी पत्नि अंजू रानी, पूर्व चेयरपर्सन सरोज शर्मा, उनके पुत्र मयंक शर्मा के अलावा आईआईए के पदाधिकारी अशोक मिश्रा, संजीव मिश्रा, मनोज ठाकुर, अनिरूद्ध श्ुाक्ला ,निशाकांत तिवारी, रामबढाई, रामध्यान मिश्रा, संतोष मिश्रा, पूर्व सभासद मोहित तोमर, सूबे सिंह सहित अनेक अतिथियों ने भी भाग लेकर लोगों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here