Home Accident उत्तराखंड में बस हादसा, MP के 26 तीर्थयात्रियों की मौत

उत्तराखंड में बस हादसा, MP के 26 तीर्थयात्रियों की मौत

0
उत्तराखंड में बस हादसा, MP के 26 तीर्थयात्रियों की मौत
disha bhoomi
  • Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों की एक बस उत्तराखंड के उत्तरकाशी में खाई में गिर गई। ये लोग चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। बस में 28 तीर्थयात्री, ड्राइवर और हेल्पर सवार थे। शुरुआत में खबर आई कि हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। धीरे-धीरे यह संख्या 26 हो गई…। उधर, पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणी करने पर BJP ने अपनी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, इसके बाद नूपुर शर्मा ने अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया है।
PM नरेंद्र मोदी दिल्ली में ‘आइकॉनिक वीक’ का उद्घाटन करेंगे, इस दौरान जन समर्थ पोर्टल भी लॉन्च होगा।
2006 में वाराणसी के संकटमोचन मंदिर रेलवे स्टेशन पर हुए ब्लास्ट में दोषी वलीउल्लाह की सजा पर फैसला होगा।
श्रीलंका में संसद को ताकतवर बनाने वाला 21वां संविधान संशोधन मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश होगा।
1. उत्तराखंड में बस खाई में गिरी, मध्यप्रदेश के 26 तीर्थयात्रियों की मौत
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। सभी तीर्थयात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले थे। उन्होंने हरिद्वार से ये बस ली थी। रास्ते में दमटा के पास बस एक पेड़ से टकराई और उसे तोड़ते हुए करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। रेस्क्यू के लिए पहले SDRF और बाद में NDRF की टीम भी पहुंची।
2. पैगंबर पर टिप्पणी के लिए BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा सस्पेंड, बयान पर खेद जताया
BJP ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाली अपनी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया। नूपुर शर्मा ने 10 दिन पहले एक टीवी डिबेट में ये टिप्पणी की थी। पार्टी की कार्रवाई के बाद उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताकर कहा कि वे अपने शब्द वापस लेती हैं। BJP ने इसी तरह की टिप्पणी पर दिल्ली के मीडिया हेड नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निकाल दिया है।
3. कश्मीर में हिजबुल का कमांडर तालिब अरेस्ट, बेंगलुरु में छिपकर रह रहा था
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर तालिब हुसैन को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। 5 बच्चों का पिता तालिब गुर्जर 2016 में आतंकी बन गया था। हिजबुल में शामिल होने के बाद अक्सर किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में हथियारों के साथ घूमते देखा जाता था। पुलिस के मुताबिक, हिजबुल यहां नए सिरे से भर्ती कर रहा है। तालिब की गिरफ्तारी से उसके मंसूबों को झटका लगा है।
4. सलमान खान और उनके पिता सलीम को धमकी, मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की
एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम के नाम धमकी भरा लेटर मिला है। पुलिस के मुताबिक, यह लेटर सलीम खान को उस बेंच पर मिला, जहां वह रोजाना सुबह जॉगिंग के बाद बैठते हैं। लेटर पर किसी के साइन नहीं हैं। बांद्रा पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। सलमान अभी आइफा अवॉर्ड्स सेरेमनी के लिए अबुधाबी में हैं। पुलिस ने हाल में सलमान के घर की सिक्योरिटी बढ़ाई है।
5. आइफा में ‘शेरशाह‘ को 4 अवॉर्ड, मिमी के लिए कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं
अबू धाबी में हुई IIFA अवॉर्ड्स सेरेमनी में शेरशाह को बेस्ट फिल्म चुना गया। शेरशाह के हिस्से में कुल 4 अवॉर्ड आए। ‘सरदार उधम’ के लिए विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर और ‘मिमी’ के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को फिल्म ‘तड़प’ के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड उन्हें पिता सुनील शेट्टी ने ही दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here