Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Modinagar नगर की एक कॉलोनी में मैगी बना रही महिला के शरीर पर देवर ने गर्म पानी डाल दिया। इतना ही नहीं महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नगर की एक कॉलोनी में महिला परिवार के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि देवर आए दिन अश्लील हरकत करता रहता है। कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। महिला ने बताया मंगलवार सुबह कि मैगी बना रही थी। आरोप है कि इसी बीच देवर आ गया। जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसने मैगी का गर्म का पानी मेरे ऊपर फेंक दिया। जिस कारण महिला झुलस गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here