Home AROND US ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह राज्य पंचायत परफारमेंस एसेसमेंट कमेटी लखनऊ में आमंत्रित

ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह राज्य पंचायत परफारमेंस एसेसमेंट कमेटी लखनऊ में आमंत्रित

0
ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह राज्य पंचायत परफारमेंस एसेसमेंट कमेटी लखनऊ में आमंत्रित
disha bhoomi

पंचायती राज राज्य पंचायत परफारमेंस एसेसमेंट कमेटी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपी डीपी) एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार हेतु एक बैठक का आयोजन हुआ है! जिसमे पुरे उत्तर प्रदेश में से केवल दो ब्लॉक प्रमुख को आमंत्रित किया गया है! जिसमे से एक ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह जी है! ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह जी इससे पहले ग्राम प्रधान रही थी! जिस प्रकार सुचेता सिंह जी ने प्रधान रहते हुए अनेकों बार सम्मानित हुई और कई बार गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व किया ! वह अकेली प्रधान थी जो उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व केरल में करके आयी थी। उन्होंने प्रधान रहते हुए गांव के विकास बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छता अभियान महिला सशक्तिकरण जैसे उत्कृष्ट कार्यों को बहुत ही निष्ठा से किया जिन कार्यों के कारण वे प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधान मंत्री जी द्वारा भी सम्मानित हुई! उसी प्रकार सुचेता सिंह के ब्लॉक प्रमुख बनते ही ब्लॉक भोजपुर में एक विकास के लहर दौड़ गई! क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत सभी ग्रामों में ब्लॉक प्रमुख जी द्वारा जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराये जा रहे हैं ।

disha bhoomi
disha bhoomi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here