Home AROND US भाजपा महिला मोर्चा परीक्षण वर्ग का किया गया आयोजन

भाजपा महिला मोर्चा परीक्षण वर्ग का किया गया आयोजन

0
भाजपा महिला मोर्चा परीक्षण वर्ग का किया गया आयोजन
Disha Bhoomi

Modinagar यंहा भाजपा महिला मोर्चा परीक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा का इतिहास एवं विकास पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ व प्रथम सत्र का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने किया। उन्होंने भाजपा का इतिहास एवं विकास पर अपने विचार व्यक्त किए। क्षेत्र उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रथम सत्र में डॉ0 अंजू चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। द्वितीय सत्र में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा सोनिया स्वरूप ने राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं का योगदान विषय पर विचार व्यक्त किए तृतीय सत्र में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा कादंबरी कौशिक ने महिलाओं कार्यकर्ताओं के समक्ष राजनीतिक और जीवन की चुनौतियों विषय पर विचार व्यक्त किए। चतुर्थ एवं समापन सत्र में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा चंद्रप्रभा ने नए भारत का निर्माण व केंद्र सरकार के महत्व एवं उपयोगिता विषय पर विचार व्यक्त किए। विधायक डॉ0 मंजू शिवाच ने परीक्षण वर्ग में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजिका महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष सुधा जाटव वैशाली रही। मंच का संचालन महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंजली गर्ग द्वारा किया गया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती मिश्रा ने सभी जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया। प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से पिंकी चौधरी, गीता कोशिक, विनीता सिंह, निधि चौधरी, स्तुति गुप्ता, अलका चौधरी सहित महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here