Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Modinagar | महामाया देवी नवरात्रों के अंतिम दिन दुर्गा नवमी पर नगर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। जहां श्रद्धालुजनों ने कढ़ी, चावल, पूरी, सब्जी व हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। यहां मेरठ दिल्ली मार्ग पर स्थित राधिका क्लैक्शन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मूलचंद गर्ग, सुधा गर्ग, योगेश गर्ग, विशाल गर्ग, रूचि व वैशाली गर्ग आदि का सहयोग रहा। प्रसाद ग्रहण करने वालों में प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री रामकिशोर अग्रवाल, विख्यात हनुमंत कथा व्यास पं0 अरविंद भाई ओझा, डॉ0 आशाराम गुप्ता, डॉ0 बबली गुर्जर, डॉ0 पीएन तिवारी, अरविंद अग्रवाल, सच्चिदानंद पंत, सुरेश गर्ग, राकेश शर्मा, मनोज नेहरा, अनिल वशिष्ठ, योगेश गुप्ता, अरूण वर्मा सहित अनेक गणमान्य शहरवासी मौजूद रहें। इसके अलावा यहां बेगमाबाद रोड पर भी कई भंडारों का आयोजन किया गया। दुर्गा पूजा महोत्सव में सांसद सहित कई गणमान्य लोगों ने की हरमुखपुरी गेट के सामने स्थित काली मंदिर पर 51 वे दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन में सांसद डॉ0 सत्यपाल सिंह ने शिरक्त की ओर धार्मिक रीति रिवाज के तहत मां काली का पूजन किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, व्यापारी नेता प्रदीप बोस, हरबीर सिंह, मयंक शर्मा, जितेंद्र चित्तौडा, मयंक शर्मा, कथावाचक अरविंद भाई ओझा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here