Home AROND US बागपत : पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मिलकर बनाएंगे व्यवस्था

बागपत : पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मिलकर बनाएंगे व्यवस्था

0

बागपत : त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। निगरानी के लिए जिले को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के प्रभारी होंगे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी निगरानी करेंगे।
त्योहारों को देखते हुए जिले में ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। प्रत्येक तहसील को एक जोन बनाया गया है और थाने को एक सेक्टर बनाया गया है। एसडीएम अपने-अपने जोन के प्रभारी होंगे। पुलिस और एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से त्योहारों पर शांति व्यवस्था और भाईचारा बनाने का कार्य करेगी। टीमों केा निर्देश दिए गए हैं कि सूचनाओं को तत्काल अपने अधिकारी तक पहुंचाएं।

सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर : सोशल मीडिया पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। साइबर सेल टीम व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्वीटर पर निगरानी कर रही है।

किसने क्या कहा
डीएम शकुंतला गौतम का कहना है कि त्योहार पर सभी लोग भाईचारा बनाए रखें। मिल जुलकर रहें और कोविड 19 के नियमों का पालन जरूर करें।
एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस की हर गतिविधि पर नजर है।

अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें एसओ
बागपत। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। पटाखों की अवैध बिक्री नहीं होने दी जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here