Home AROND US महिला से दुष्कर्म करने का किया प्रयास

महिला से दुष्कर्म करने का किया प्रयास

0
महिला से दुष्कर्म करने का किया प्रयास
Disha Bhoomi

Modinagar मोदीनगर के एक गांव में रविवार सुबह सात बजे खेत जा रही महिला को ईख के खेत खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। दुष्कर्म करने में असफल होने पर आरोपी ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता जब शिकायत लेकर मोदीनगर थाने पहुंची तो उसे पुलिस चौकी जाने को कहा। महिला ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर अपना मेड़िकल परीक्षण कराया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
मोदीनगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी शुक्रवार सुबह खेत जा रही थी। जब वह बीच रास्ते पर पहुंची तो गांव निवासी एक युवक महिला के पीछे-पीछे चल दिया। आरोप है कि ईख खेत आते ही युवक ने महिला को खीच लिया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। किसी तरह महिला ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को धक्का दे दिया और खेत से बाहर निकल आई। दुष्कर्म में असफल होने पर युवक ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।
पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी
युवक पुलिस में शिकायत करने पर महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद महिला अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला परिजनों के साथ मोदीनगर थाने पहुंची। आरोप है कि थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को मोदीपोन पुलिस चौकी भेज दिया। इसके बाद महिला को मेड़िकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। थानाप्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here