Home AROND US टिकट ने मिलने से नाराज़ भाजपा नेताओ की नाराज़गी से चुनाव बना चुनौतीपूर्ण

टिकट ने मिलने से नाराज़ भाजपा नेताओ की नाराज़गी से चुनाव बना चुनौतीपूर्ण

0

मोदीनगर। विधानसभा चुनाव 2017 में मोदीनगर विधानसभा की सीट जीतकर इतिहास रचने वाली भाजपा के लिए इस बार सफर चुनौती पूर्ण होगा। क्योंकि, विपक्ष के लिए विधानसभा क्षेत्र में खोने को कुछ नहीं है। मगर, भाजपा कहीं भी चूक करती है तो उसे नुकसान हो सकता है। भाजपा ने इस सीट पर सीटिंग विधायक को दोबारा मैदान में उतारा है। इसके लिए टिकट न मिलने से नाराज दावेदारों को मनाना बड़ी चुनौती होगी।
बताते चले कि इस विधानसभा सीट पर करीब एक दर्जन दावेदार टिकट की आस लगायें बैठे थे ओर कई माह से लगातार मेहनत में भी किसी तरह की कोई कोर कसर बाकी नही छोड़ रहे थे। उधर, सीटिंग विधायक का विरोध होने के चलते दावेदारों को पूरी उम्मीद थी, कि इस बार टिकट मिलना तय है, लेकिन जैसे ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा से करवट क्या बदली कि शीर्ष नेतृत्व में खलबली मच गई। जिसका फायदा मोदीनगर में ही नही अपितु कई सीटिंग विधायकों को मिला ओर मोदीनगर विधानसभा से भी सीटिंग विधायक का टिकट होने के बाद दावेदारों में निराशा फैल गई। इतना ही नही चुनावी समर अपनी पूरी चरम सीमा पर है, लेकिन चुनाव के इस समर में दो चार दावेदारों को अगर छोड़ दिया जाये ंतो बाकी दावेदार अब विधानसभा क्षेत्र से रफू चक्कर हो गये है। जिन दावेदारों ने यंहा अपने कार्यालय तक बना लिए थे,  उन कार्यालय पर आज ताले लटके हुए है। इससे प्रतीत होता है कि भाजपा प्रत्याशी के लिए इस बार सफर चुनौती पूर्ण होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here