Home AROND US करीब 305 लोगो ने पाँच रूपए में भोजन ग्रहण किया

करीब 305 लोगो ने पाँच रूपए में भोजन ग्रहण किया

0
करीब 305 लोगो ने पाँच रूपए में भोजन ग्रहण किया
Disha Bhoomi

Miodinagar प्रसिद्ध सामाजिक संस्था उत्थान फाउंडेशन द्वारा अक्षत आहार योजना के अन्तर्गत शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 महेश मित्तल के क्लीनिक पर रविार को आहार वितरण कार्यक्रम का आयेाजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ0 महेश मित्तल साहब के करकमलों द्वारा हुआ। मंच संचालन संस्थापक सचिव डॉ0 सोनिका जैन ने किया। उन्होने उपस्थित लोगो कों संस्था और उसके द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्ष सीए राहुल जैन ने संस्था के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया। उन्होने यह भी बताया कि अक्षत आहार के अंतर्गत बनने वाला भोजन बहुत ही स्वच्छता के साथ तैयार किया जाता हैं। आयोजित आहार वितरण में करीब 305 लोगो ने पाँच रूपए में भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराग गुप्ता, अनुराग तिवारी, सौम्या जैन, ज्योति रानी, रुचि गुप्ता, सुनीत जैन, अनिल भार्गव व राजेश अरोड़ा का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here