disha bhoomi
disha bhoomi

देश में कोरोना केस एक दिन की गिरावट के बाद फिर से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 8826 नए केस मिले हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या भी 52 हजार के पार पहुंच गई है। मंगलवार को देश में कुल 4.40 लाख कोविड टेस्ट किए गए। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 2% दर्ज किया गया। वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.35% दर्ज किया गया। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 4.32 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।
डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी होगा कोवैक्सिन बूस्टर डोज
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की एक स्टडी के मुताबिक, कोवैक्सिन बूस्टर डोज लगाने से डेल्टा वैरिएंट इंफेक्शन के खिलाफ वैक्सीन का असर बढ़ेगा। इसके साथ ही यह ओमिक्रॉन वैरिएंट BA.1.1 और BA.2 के खिलाफ सुरक्षा देगा।
महाराष्ट्र में 3 हजार के करीब नए केस
सबसे ज्यादा 2,956 नए केस महाराष्ट्र में मिले हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.01% हो गया है। इस दौरान 2,165 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की जान गई। यहां फिलहाल सक्रिय केस 18,267 हैं। ठाणे शहर में BA.5 वेरिएंट के 2 और नए मरीज मिले हैं
दिल्ली में लगभग दोगुना हुए नए मामले
तमिलनाडु में 332 नए मामले
तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 332 मामले सामने आए। इसमें महाराष्ट्र से लौटा एक व्यक्ति भी शामिल है। यहां कुल मामलों की संख्या 34,57,969 हो गई है। स्वस्थ्य विभाग ने कहा कि मरने वालों की कुल संख्या 38,025 है। पिछले 24 घंटों में 153 लोग ठीक हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 34,18,312 हो गई है। वहीं, 1,632 एक्टिव केस हैं।
मध्यप्रदेश में 381 एक्टिव केस
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 43 नए मामले सामने आए। वहीं 1 मरीज की मौत हो गई। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,43,221 हो गई। COVID-19 से मरने वालों की कुल संख्या 10,739 हो गई है। यहां पॉजीटिविटी रेट 0.9 प्रतिशत है। एक अधिकारी ने बताया कि स्वस्थ होने वालों की संख्या 10,32,101 है। राज्य में 381 सक्रिय मामले हैं।
दिल्ली में कोरोना के रोजाना मामले 1000 के पार पहुंच गए हैं। इससे पहले सोमवार को यहां 614 केस मिले थे, जो 24 घंटों में बढ़कर 1,118 हो गए। इस दौरान 500 मरीज ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हो गई। यहां सक्रिय मामले 3,177 हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here