26 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1994 – उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।

1995 – कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।

1999 – पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।

2001 – क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन।

2002 – अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2004 – मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2006 – परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।

2007 – नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।

2008 – भारत परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।

26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1946 – मृणाल पाण्डे, पत्रकार एवं साहित्यकार

1908 – लीला मजूमदार, बांग्ला साहित्यकार

1903 – कैलाश नाथ वांचू – भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।

1887 – बेनेगल नरसिंह राव – एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, विधिवेत्ता, राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे।

26 फ़रवरी को हुए निधन

1966 – विनायक दामोदर सावरकर, भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी

1887 – आनंदी गोपाल जोशी – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर

1886 – नर्मद – गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।

1712 – बहादुर शाह प्रथम – दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here