disha bhoomi
disha bhoomi

New Delhi देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,338 नए केस सामने आए हैं, जबकि 19 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 2,134 मरीज ठीक हुए हैं। देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 16,446 हो गई है। देश में रिकवरी रेट फिलहाल 98.74% है।
केरल में कोरोना के सबसे अधिक मामले 815 आए हैं और ज्यादा 13 मौतें भी हुई हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 7.54 % दर्ज किया गया है।
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.60% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.56% दर्ज किया गया। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 4.25 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 5.24 लाख हो गई है।
केरल के बाद महाराष्ट्र में आए सबसे ज्यादा मामले
महाराष्ट्र में कोरोना के 431 नए मामले सामने आए हैं। गनीमत यह है कि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य में इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या 3,131 है। पॉजिटिविटी रेट 3.01% दर्ज किया गया है।
इधर, राजधानी दिल्ली में कोरोना के 212 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हो गई है। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 2.42% है। फिलहाल दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 1486 हैं।
अन्य राज्यों का कोरोना अपडेट
कर्नाटक में 116 नए मामले मिले हैं, जबकि एक भी मौत नहीं हुई है। राज्य में कोरोना एक्टिव केस 2106 हैं और कुल मामले 99 लाख से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में सोमवार को 10,914 टेस्ट किए गए।
हरियाणा में 174 और राजस्थान में 46 नए केस मिले हैं। दोनों जगह कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। हरियाणा 7521 और राजस्थान में 1832 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।
सबसे ज्यादा यूपी में हुआ वैक्सीनेशन
देश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 2.28 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं। वहीं, अब तक लोगों को वैक्सीन के कुल 193.31 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। यूपी में सबसे अधिक 32 करोड़ से ज्यादा और महाराष्ट्र में 16 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here