Home Cricket IPL 2020 के 13वें सीजन में पहली बार विराट और रोहित होंगे आमने सामने

IPL 2020 के 13वें सीजन में पहली बार विराट और रोहित होंगे आमने सामने

0

आईपीएल के 13वें संस्करण का 10वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच आज दुबई में खेला जाएगा। इस सीजन में पहली बार टीम इंडिया के सुपरस्टार प्लेयर विराट कोहली और रोहित शर्मा आमने-सामने होंगे। बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। दोनों के बीच हुए पिछले 10 मैचों में कोहली सिर्फ 2 बार ही मुंबई को हरा पाए हैं।

रोहित आईपीएल में 5000 रन बनाने से 10 रन दूर हैं। वे 190 मैचों में 31.78 की औसत से 4990 रन बना चुके हैं। अब तक केवल दो बल्लेबाज ही आईपीएल में 5000 से ज्यादा रन बना सके हैं। कोहली ने 178 मैचों में 37.68 की औसत से 5426 रन बनाए हैं। रैना के 193 मैचों में 33.34 की औसत से 5368 रन हैं।

हेड-टु-हेड

आईपीएल में मुंबई और बेंगलुरु के बीच मुंबई टीम का ही पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए। मुंबई ने 18 और बेंगलुरु ने 9 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में बेंगलुरु एक बार भी मुंबई को नहीं हरा पाई थी।

दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here