Home Astrology कैसा रहेगा आज आपका दिन जानिए राशिफल दिनांक 3/10/2020

कैसा रहेगा आज आपका दिन जानिए राशिफल दिनांक 3/10/2020

0

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। दोपहर बाद खर्चों में कमी आएगी। मानसिक तनाव समाप्त होगा। जमीन जायदाद खरीदने का विचार करेंगे। सेहत मजबूत होगी। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में रोमांटिक दिन रह सकता है।

वृष राशिः 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद खर्चों में बढ़ोतरी होगी। थोड़ी मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन फल के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि :

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज मजाकिया अंदाज में रहेंगे। काम के सिलसिले में आप अपने दिमाग और मेहनत से आज के दिन को खूबसूरत बनाएंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज रोमांटिक रहेगा।

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में भाग्य उन्नति दायक रहेगा। आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशनुमा रहेगा लेकिन जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं, उन्हें आज अपने परिवार के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। दोपहर बाद मानसिक चिंताएं भी खत्म हो जाएंगी। भाग्य प्रबल होगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। आज आपको कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आज खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी जो आप की चिंताओं को बढ़ाएगी। सेहत के लिहाज से भी आज का दिन कमजोर है, इसलिए सावधानी रखें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज कुछ तनाव देखने को मिलेगा लेकिन जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें अपने प्रिय के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे उनका दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशिः 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बड़ा रोमांटिक रहेगा। आज अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन दोपहर बाद अच्छा होगा।

वृश्चिक राशिः

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी, इसलिए ध्यान देना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिसे दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने रिश्ते में कुछ निराशा हो सकती है।

धनु राशिः

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सेहत बढ़िया होने से मन प्रसन्न होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में रोमांस की बढ़ोतरी होगी।

मकर राशिः

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सेहत को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं है लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज किसी बात को लेकर जिद्दी रवैया अपनाएंगे, जो आपके प्रिय को नागवार गुजरेगा।

कुंभ राशिः

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे और एक दूसरे से समझदारी नजर आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।

मीन राशिः

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सेहत बढ़िया रहने से मन में उत्साह रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी कुछ गलत बातें कह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज समझदारी से चलना होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here