पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल मोदीनगर के तत्वाधान में आज मोदीनगर व्यापार मंडल की महिला टीम का गठन किया गया। उमेश पार्क के निकट मेन रोड स्थित एक कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री तिलक राज अरोड़ा तथा प्रदेश महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गुप्ता की उपस्थिति में महिला टीम घोषित की गई मीतू अरोड़ा को अध्यक्ष, एकता भारद्वाज को महामंत्री ममता अरोड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूनम ढींगरा को कोषाध्यक्ष व शिखा चावला को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गुप्ता ने कहा कि आज समाज में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं ऐसे में जब महिलाएं व्यापार भी कर रही हैं तथा उद्योग धंधों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं महिला व्यापार मंडल की भूमिका व आवश्यकता बढ़ गई है उन्होंने नवनियुक्त टीम को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की तथा उनका मार्गदर्शन भी किया प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा ने सभी को एकजुट होकर व्यापारी तथा व्यापार हित में काम करने का प्रेरित किया व्यापार मंडल भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी ने महिला व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि देश व प्रदेश की सरकार व्यापारी हित में काम करने के लिए कृत संकल्प है किसी भी व्यापारिक समस्या के लिए के समाधान के लिए वह तुरंत हर समय तत्पर हैं मंच का संचालन डॉ अनुज अग्रवाल ने किया।

Disha Bhoomi News
Disha Bhoomi News
Disha Bhoomi News
Disha Bhoomi News

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बोस जिला महामंत्री अशोक शर्मा गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग नीरज गर्ग विशाल जैन हरीश गुप्ता जतिन अरोरा गुलशन नारंग मोहन गुप्ता विश्वदीप भारद्वाज अमित गुप्ता, आदि ने भाग लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here