disha bhoomi
disha bhoomi

Surendranagar गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में मंगलवार रात करीब आठ बजे डेढ़ साल साल का बच्चा, शिवम, एक बोरवेल में गिर गया। घटना ध्रंगध्रा तालुका के दूदापुर गांव के खेत की है। खेल-खेल में शिवम 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। इसी खेत में उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं, उन्हें जब बच्चा नहीं दिखा तो वो दौड़े। आसपास देखा तो बोरवेल से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। उन्होंने गांव वालों को बुलाया। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को खबर दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस, अहमदाबाद नगर निगम, जिला प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंचे। स्थिति को देखते हुए सेना की मदद मांगी गई। सूचना मिलते ही सेना के जवान वहां पहुंचे। ‌उन्होंने देखा कि बच्चा बोरवेल में करीब 25-30 फीट पर फंसा है। सैनिकों ने तरकीब से करीब 40 मिनट में उसे बोरवेल से बाहर निकाल लिया। बच्‍चे को रात 10.45 बजे बोरवेल से बाहर निकाला गया। उसे एंबुलेंस में ले जाकर प्राथमिक इलाज दिया गया। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया।
बच्चे की हालत स्थिर
स्थानीय अधिकारी एम पी पटेल ने बताया कि बच्चे को पहले ध्रंगध्रा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सुरेंद्रनगर के सरकारी अस्पताल रैफर कर दिया गया। बच्चे की हालत अब स्थिर है। सोशल मीडिया पर सेना की प्रशंसा की जा रही है।
वीडियो में देखें बच्चे को सेना ने कैसे बोरवेल से बाहर निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here