Home Accident सांड के टक्कर मारने से हुई बुजुर्ग की मौत

सांड के टक्कर मारने से हुई बुजुर्ग की मौत

0
सांड के टक्कर मारने से हुई बुजुर्ग की मौत

Hapur | हापुड़ के थाना देहात इलाके में स्वर्ग आश्रम रोड पर सड़क पर आपस में लड़ रहे सांडों ने घर के बाहर निकले तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसमें एक घायल वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। आवारा पशुओं के आतंक से लोग काफी परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार स्वर्गाश्रम रोड स्थित अर्जुन नगर निवासी कौशल कुमार (63) अपने परिवार के साथ रहते है। दो दिन पूर्व अजुर्न नगर में सड़क पर सांड लड़ रहें थे। इसी दौरान घर से निकले तीन अलग अलग लोगों को सांडों ने टक्कर मार दिया। जिसमें घायल होने पर कौशल कुमार को भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उन्हें गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान कौशल कुमार ने दम तोड़ दिया।
आवारा पशुओं से लोग परेशान
कौशल कुमार के तीन बच्चे हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शहर में जगह जगह निराश्रित गौवंश का झुंड रहता है। नगर के रेलवे रोड, फ्री गंज रोड, बुलन्दशहर रोड, स्वर्ग आश्रम रोड प्रमुख मार्ग हैं। इन मार्ग पर हालात बदतर हैं। आए दिन ये गौवंश लड़ते है। लोगों द्वारा पालिका समेत अन्य अफसरों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी सांडों का आतंक है। रोज सांड खुले में घूमते रहते हैं। लोगों ने गोवंश को गौशाला भिजवाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here