नई दिल्ली: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल ने ढेर सारे लजीज डिश के साथ परिवार संग क्रिसमस मनाया. उनके साथ इंडस्ट्री के उनके बेहद करीबी दोस्त भी शामिल हुए. कैटरीना ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्हें विक्की कौशल, अपने सास-ससुर वीना कौशल और शाम कौशल, देवर सनी कौशल और बहन इसाबेल कैफ के साथ देखा जा सकता है. यह सबसे खूबसूरत पारिवारिक तस्वीर लगती है.
कैटरीना ने जैसे ही यह तस्वीर पोस्ट की, फैंस खुद को रोक नहीं पाए और अंदाजा लगाते हुए कहने लगे कि वे प्रेग्नेंट हैं. उन्हें क्रिसमस ट्री पर सजी कपल की तस्वीर भी काफी प्यारी लगी. उनके पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, ‘कैटरीना प्रेग्नेंट लग रही हैं.’ जबकि दूसरे ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे प्रेग्नेंट हैं?’
(फोटो साभार: Instagram@katrinakaif)
इन कयासों को तब और बल मिला, जब नेहा धूपिया ने एक फोटो शेयर की, जिसमें कैटरीना अपना पेट छिपाती दिखाई दे रही हैं. क्रिसमस पर विक्की और कैटरीना के साथ नेहा और अंगद बेदी भी शामिल हुए. कैटरीना ने अपनी बहन इसाबेल कैफ और डायरेक्टर करिश्मा कोहली के साथ भी अपनी तस्वीरें साझा कीं. कैटरीना और विक्की ने पिछले साल 9 दिसंबर को शादी की थी और इस कपल ने कुछ दिन पहले अपनी पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी.
(फोटो साभार: Instagram@nehadhupia)
खबरों की मानें, तो कैटरीना ने ‘सैम बहादुर’ के सेट पर ऊटी में विक्की के साथ ट्रेवल किया था. हालांकि, हम नहीं जानते कि इसमें कोई सच्चाई है या नहीं, लेकिन कैटरीना के फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि कैटरीना गर्भवती हैं. वे काफी खुश हैं. काम की बात करें, तो कैटरीना ‘मैरी क्रिसमस’ और ‘टाइगर 3’ में दिखाई देंगी. विक्की की कुछ दिन पहले फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ रिलीज हुई है. वे मेघना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Katrina kaif, Vicky Kaushal
FIRST PUBLISHED : December 26, 2022, 01:21 IST
